मनपा आर/साउथ की अजब कहानी

Date:

                          प्रमोद ब्रह्मणकर

  • नकली नोटिस दे किया जा रहा है असली तोड़पानी
  • ब्रम्हणकर की नई कारस्तानी

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम आर/साउथ वार्ड का बिल्डिंग एंड फैक्ट्री डिपार्टमेंट में कार्यरत इंजीनियरों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के अजब-गजब कहानी सामने आ रही है। अवैध निर्माण को बचा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के बाद अब नकली नोटिस दे कर तोड़पानी किए जाने का खेल खेला जा रहा है।

इस खेल का मुख्य सूत्रधार मनपा आर/साउथ वार्ड के बिल्डिंग एंड फैक्ट्री डिपार्टमेंट में बातौर सहायक अभियंता (एई) के तौर पर कार्यरत प्रमोद ब्रह्मणकर हैं। आरोप है कि ब्रह्मणकर मुकादम विवियन डिसुजा के माध्यम से चारकोप इंडस्ट्रियल इस्टेट के कंपनियों में बरसाती पानी से बचाव के लिए बांधे गए शेडो को तोड़ने को लेकर लाखों रुपए फाइन का नोटिस भेजवाता है। और फिर नोटिस देख कर घबराया हुआ कंपनी वाला मुकादम डिसुजा से बचने का उपाय पुछता है तो वह उसे आर/साउथ वार्ड में जा कर सहायक इंजीनियर ब्रह्मणकर से मिलने की सलाह देता है।

इस तरह वार्ड में पहुँचने के बाद ब्रह्मणकर का तोड़पानी का खेल शुरु हो जाता है जो लाखों में होता है। इतना ही नही ब्रह्मणकर के दो अन्य गुर्गे जुनियर इंजीनियर शरद घुघे और अशोक सावंत पर कांदिवली पूर्व और पश्चिम के झोपड़पट्टियों में चलने वाले छोटे-मोटे कारखानों पर विविध तरह के आरोप लगा कर उनके मालिकों को नकली नोटिस थमा कर उनसे भी तोड़पानी करने का आरोप लगाया जा रहा है।

बता दें कि मनपा द्वारा किसी को भी नोटिस भेजा जाता है तो उस पर महानगर पालिका का लोगो और स्टैंप लगा होता है। लेकिन ब्रह्मणकर और उनके गुर्गे जो नोटिस लोगों को देते हैं वह सादे पेपर पर रहता है। उस पेपर पर उपर में सिर्फ बृहन्मुंबई महानगर पालिका लिखा होता है। और अंत में सिर्फ सिग्नेचर किया रहता है। मनपा आर/ साउथ बार्ड के ही एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने कि शर्त पर इस बात की पुष्टि की हैं कि ब्रह्मणकर और उसके गुर्गों की नोटिस नकली है। दूसरी ओर हसी ब्रह्मणकर ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले दर्जनों रेस्टोरेंट द्वारा बरसाती पानी से बचने के लिए बनाए गए शेड को अभयदान दे रखा है। इसमें चारकोप सहयाद्री हाउसिंग सोसायटी के पास चल रहे तुलसी बिहार, गोल्डन लीफ, भगवती सहित अनेको रेस्टोरेंट का समावेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...