बेघर मुक्त मुंबई की आवश्यकता है – अनिल गलगली

Date:

  • मुंबई में मनाया गया विश्व बेघर दिवस

मुंबई (सं. भा.) हालांकि सरकार ने मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाले बेघर लोगों के अधिकारों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि बेघर मुक्त मुंबई की आवश्यकता है।

विश्व बेघर दिवस के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एवं राज्य आश्रय निगरानी समिति के सदस्य बृजेश आर्य द्वारा माहिम एवं कामाठीपुरा में बेघर लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनिल गलगली ने कहा कि लगातार फॉलोअप के बाद अब मुंबई मनपा ने बेघरों को प्रशिक्षण और आश्रय देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के माध्यम से सभी को उनका घर मिल जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। बेघर मुक्त मुंबई की आवश्यकता है। बृजेश आर्य ने कहा कि समस्याएं कई हैं और अब सकारात्मक बदलाव सामने आ रहा है। हम सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा। इस मौके पर बाबू बत्तेली, जगदीप अरोरा, रत्नाकर शेट्टी, शिवाजी लोंढे, सुभाष रोकडे, मनस्वी जैन, रामू परमार, बसंती परमार, गीता चावडा, मधु परमार, अर्जुन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...