के वेस्ट बना मुंबई का 26वां वॉर्ड

Date:

  • जोगेश्वरी के लोगों को नही जाना पड़ेगा अंधेरी

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई में बढ़ती आबादी के साथ ही नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की मांग भी बढ़ी है। नागरिकों को आसानी से मूलभूत सुविधाएं मिल सके। इसके लिए बीएमसी ने अंधेरी ईस्ट के कुछ हिस्सों और जोगेश्वरी पूर्व के इलाकों को मिलाकर ‘के’ नॉर्थ वॉर्ड का गठन किया है। यह मुंबई का 26 – वां वॉर्ड है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को रात 2 बजे के आसपास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इससे पहले करीब 12 बजे सीएम ने घाटकोपर के छेड़ा नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और बीकेसी कनेक्टर यूटर्न ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नए वॉर्ड के लिए सभी आवश्यक अनुमति दे दी है। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अब इस नए विभाग का उ‌द्घाटन करने का अवसर मिलना मुख्यमंत्री के रूप में मेरा सौभाग्य है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक अपने वार्ड के नजदीक कार्यालयों में पहुंचकर नागरिक सेवा और सुविधाएं प्राप्त कर सकते है। सड़कों को सीमेंटेड करने की परियोजना पूरी मुंबई में लागू की जा रही है। इससे मुंबई के नागरिकों को गड्डा मुक्त सड़कों का अनुभव मिल रहा है। साथ ही, मुंबई के सौंदर्यीकरण परियोजना से नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतरीन अनुभव मिला है। मुंबई को साफ-सुथरा रखने के लिए संपूर्ण स्वच्छता अभियान भी चलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा बीएमसी के माध्यम से सभी प्रयास किए गए है। इस दौरान उपस्थित सांसद रवींद्र वायकर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग नजदीक में ही वॉर्ड ऑफिस की मांग कर रहे थे। नए के नॉर्थ वॉर्ड के बनने से नागरिकों को आसानी से सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। के नॉर्थ वॉर्ड खुलने से मुंबई में वॉर्डों की संख्या 26 हो गई है। जोगेश्वरी स्थित पूनम नगर की ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महानगर पालिका मजास मंडई’ इमारत में नागरिकों को सभी सेवा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। के नॉर्थ वॉर्ड में कुल आठ प्रभाग शामिल है। इस वॉर्ड में चार लाख से अधिक आबादी है। इस वॉर्ड में शाम नगर तालाब, मेघवाडी, सर्वोदय नगर, शेर ए पंजाब कॉलोनी, जलाशय, जोगेश्वरी गुफाएं, महाकाली गुफाएं, जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पूर्वी क्षेत्र शामिल हैं। दस मंजिला इमारत के ग्राउंड नागरिक सुविधा केंद्र है। साथ ही तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर वॉर्ड ऑफिस बनाई गई है।
मुंबई की करीब डेढ़ करोड़ आबादी को बीएमसी पानी, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराती है। लोगों को आसानी से सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए 26 वें वॉर्ड का गठन किया गया है। बीएमसी का इरादा तो छोटे वॉर्ड बना कर नागरिकों को जल्द और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कर्मचारी और अधिकारी जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पारी है। पानी, सड़क और कचरा जैसी सुविधाओं के लिए नागरिकों को कार्यालय के चक्कर कटाने पड़ते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...