मुंबई वार्ता संवाददाता

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को नाक के ऑपरेशन के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के लिए छोटा राजन को वॉर्ड में भर्ती किया गया है, वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ज्ञात हो कि एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को होटल बिजनेसमैन जय शेट्टी की 2001 में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को एक लाख के मुचलके पर बुधवार को जमानत दे दिया है .वो अब भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बंद है क्योंकि वो पहले से ही 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय की हत्या के लिए सजा काट रहा है।


