श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के अंधेरी (पूर्व) इलाके में एक बेटे ने ही अपने पिता और दादा की हत्या कर दी है।हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावडे ने बताया कि MIDC पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, अंधेरी पूर्व स्थित संतोषी माता चाल में एक व्यक्ति चेतन मनोज भात्रे(23) ने अपने पिता, दादा और चाचा पर हमला चाकू से हमला कर दिया।


घटना में आरोपी के पिता मनोज बाबू भात्रे (57) और दादा बाबू देव्या भात्रे (79) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अनिल बाबू भात्रे (54) को गंभीर चोटें आईं हैं। अनिल का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
MIDC पुलिस स्टेशन ने मामले संबंधित एक एफआईआर दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, और आगे की जांच जारी है।


