अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष की उग्र तपस्या गतिशील।

Date:

■ मेरी यह तपस्या पूज्य गुरुदेव को ही समर्पित : प्रेमा देवी

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमादेवी गांधी मुथा की राजेन्द्रसुरि तप यानी आठ अटाई (64 उपवास) व आठ एकासना की उग्र तपस्या गतिशील है।

इस अवसर पर थराद संघ मुंबई के अध्यक्ष रमेश धरू ने तपस्या की सुखसाता (कुशलक्षेम) पुछते हुए कहा, आप जिस तपस्या में लीन है वह वास्तव में अत्यंत दुर्लभ और सहरानीय है। आपकी दृढ़ और समर्पण इस साधना को और भी महान बना रही है, निसंदेह यह कठिन है, किंतु आपका धैर्य और विश्वास इस तपस्या को सफल बनाएगी।

परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी ने कहा की मेरा विशवास है कि यह तपस्या न केवल आपके जीवन को और उज्जवल बनाएगी, अपितु आपके चारों ओर सभी को प्रेरणा देने वाली होगी।परिषद के राष्ट्रीय वैयावच्च मंत्री भरत भाई लाडू ने कहा, श्रीमती प्रेमादेवीजी की यह अनोखी तपस्या अर्थात् राजेन्द्रसूरी महातप वास्तव में आध्यात्मिक इतिहास का स्वयंरम स्वर्णिम अध्याय है।

परिषद में दक्षिण प्रांतीय महामंत्री डूंगरमल चोपड़ा ने कहा, यह तप केवल शारीरिक बल या मानसिक सहनशीलता की परीक्षा नहीं है, बल्कि आत्मा की गहराइयों तक उतरकर स्वयं को अनुशासन और धैर्य के पथ पर साधने का साधन है।

महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमादेवी गांधी मुथा ने कहा, गुरु हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति और सक्षम बनाते है। मेरी यह तपस्या पूज्य गुरुदेव राजेन्द्रसूरी एवं आचार्यश्री जयंतसेनसूरीजी को समर्पित करती हूं। इस अवसर पर मांगीलाल गांधीमुथा उपस्थित रहे। राजेश मुथा ने सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...