मुंबई वार्ता संवाददाता

अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने मानसून के दौरान बिजली सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने वितरण क्षेत्र के नगरपालिका स्कूलों और मलिन बस्तियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।


कुर्ला पश्चिम स्थित गणेशबाग बीएमसी मराठी सेमी इंग्लिश स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, प्रधानाचार्या स्मिता सतपुते और अदानी इलेक्ट्रिसिटी के सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।




