रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

शिवसेना पक्ष प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मुंबई सेंट्रल में सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया ।


शिवसेना शाखा क्रमांक 216 के शाखा प्रमुख राजेश हजारे से उपलब्ध जानकारी के अनुसार 23 जुलाई से 30 जुलाई तक संपन्न हुए सेवा सप्ताह में विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । 23 जुलाई को दादा साहब भडकमकर मार्ग स्थित बाल गोविन्द चाल में रहने वाले लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड, स्मार्ट राशन कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, ई श्रम कार्ड, ज्येष्ठ नागरिक कार्ड, आयुष्मान वंदना कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र बनाए गए ।


इसी तरह सर जे जे वृद्धाश्रम में में रहने वाले लोगों को स्नेह भोजन का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में विकलांग विद्यार्थियों को चित्रकला साहित्य का वितरण किया गया । शिशु वर्ग के विद्यार्थियों को क्ले तथा चित्र कला साहित्य का वितरण किया गया । इसी तरह क्षितिज फाउंडेशन द्वारा संचालित मतिमंद बच्चों के लिए ट्वाय किट का वितरण किया गया । इसी तरह ग्रांट रोड से लेकर। अलंकार टाकिज तक चलाए गए स्वच्छता अभियान में इन परिसरों की साफ-सफाई की गई ।
इस अवसर पर शिवसेना दक्षिण मुंबई के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे, सुनील कदम, दिलीप सावंत, श्रीमती युगंधरा सालेकर, जयश्री बल्लीकर, माई परब, सुजाता आंवलेगांवकर, संजीवनी मानकर, तथा शिव सेना इकाई के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।


