कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए बाबा का बुलडोजर तैयार – डॉ संजय निषाद.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार से पूर्व तलवार के दम पर त्योहार मनाए जाते थे। अब मोदी और योगी के राज में ब्यवहार और सौहार्द पूर्वक मनाए जाते हैं। जनता का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहा तो देश में राम राज आना दूर नहीं है।

त्रेता में भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। ठीक वैसे ही आज मोदी योगी संजय निषाद को गले लगाए हैं। यह राम राज के प्रारंभ का प्रथम सोपान है। उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को रामनगर बाजार में विधायक निधि से नव निर्मित निषाद राज गुहराज स्मृति प्रवेश द्वार के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने अन्य पार्टियों पर तंज कहते हुए कहा कि ,”70 वर्षों तक देश में नफ़रत फैला कर राज करने वालों को अब देश में शांति नहीं दिखती। डबल इंजन की सरकार समाज से इसी जहर को मिटाकर रामराज्य ला रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि देश में उग्रवाद फैलाने वाले कुछ मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि देश सरीयत नहीं संविधान से चलता है। इस लिए कानून से खिलवाड़ न करें। अन्यथा न्याय के लिए बाबा का बुलडोजर तैयार खड़ा है। उन्होंने निषाद समाज से कहा कि पहले आप लोग पौव्वा पर झौव्वा भर वोट दिए। जिसके बल पर अवसरवादियों ने सरकारें बनायी। बाद में आपके अधिकारों को ही समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया।

अंत में उन्होंने अपने द्वारा पूर्व में दिए गए दरोगा के हाथ पैर तोड़ने वाले बयान पर तटस्थता दिखाते हुए कहा कि जो हमारे समाज का हक, अधिकार छीनेगा। फर्जी केस लगाएगा। उसका निषाद पार्टी के लोग हाथ पैर जरूर तोड़ेंगे।

विधायक रमेश मिश्रा ने क्षेत्र के निषाद बस्तियों में कराए गए विकास कार्यों को बताते हुए सभी आगतो का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता कुंवर मृगेंद्र सिंह व संचालन मिथिलेश सिंह ने किया।इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, प्रेमचंद तिवारी, बीजेपी जिला मंत्री अवधेश यादव, विश्व हिंदू परिषद के बदलापुर अध्यक्ष महेंद्र सेठ, सरपंच कैलाश नाथ पांडेय, अमित सिंह,कालू सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश बिंद, लालमनि नाविक,मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व...