खाड़ी तनाव का असर: मुंबई में सूखे मेवों के दाम 200 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़े

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और बढ़ती परिवहन लागत का असर अब सूखे मेवों की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। इरान, इराक और अन्य खाड़ी देशों से भारत में सूखे मेवों की आवक कम होने के कारण मुंबई के बाजारों में इनके दामों में प्रति किलो 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट (महात्मा ज्योतिबा फुले मंडई), दादर और मस्जिद बंदर जैसी प्रमुख बाजारों में सूखे मेवों की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले अमेरिकी बादाम का भाव 800 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1,000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ईरानी मामरा बादाम 2,800 रुपये से बढ़कर 3,200 रुपये प्रति किलो हो गया है।


सूखे मेवों का बड़ा हिस्सा खाड़ी और अन्य देशों से आयात किया जाता है। इरान और इराक से मामरा बादाम, पिस्ता और खारा पिस्ता आता है, जबकि अमेरिका और चिली से अखरोट की आपूर्ति होती है। सऊदी अरब से विभिन्न प्रकार के खजूर, अंजीर और किशमिश भारत पहुंचते हैं।


बाजार में खजूर की कीमतें 500 रुपये से लेकर 1,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जबकि अंजीर 1,300 रुपये से बढ़कर 3,200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी का काजू 1,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जिसमें करीब 100 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं चंदगड़ क्षेत्र के काजू का भाव 960 रुपये से बढ़कर 980 रुपये प्रति किलो हो गया है।


व्यापारियों का कहना है कि यदि खाड़ी क्षेत्र में तनाव और आपूर्ति संबंधी बाधाएं बनी रहीं तो आने वाले दिनों में सूखे मेवों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर नाले की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका ।

■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में। मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक एक...