मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के मीठपाडा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात प्रकाश में आया है। 28 वर्षीय युवक की उसके ही घर में पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि खून के छींटे आस पास की दीवारों पर उड़ गए थे।हत्या करने के बाद हत्यारा फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।


पुलिस के अनुसार भिवंडी के मीठपाडा इलाके के शिव मंदिर रोड पर कल्पेश किराना स्टोर के पास‘बुआ’ कोंडे अकेला रहता था। किसी ने रात के सन्नाटे में घर में घुसकर उसको पत्थरों से बुरी तरह कुचला, उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया है।हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
भिवंडी तालुका पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारे की पहचान और हत्या की मंशा को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि कही यह मर्डर पुरानी रंजिश अथवा लूट की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से तो नहीं की गई है।फिलहाल पुलिस ने शव के पंचनामा के लिए स्व. इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।


