जय सिंह/ मुंबई वार्ता

यूके उच्च न्यायालय ने पीएनबी के खिलाफ 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता नीरव मोदी की चौथी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए गुरुवार, 15 मई को एक बार फिर जमानत देने से इनकार कर दिया है।


बचाव पक्ष (नीरव मोदी) की दलीलों और अभियोजन पक्ष (भारत सरकार) की जवाबी दलीलों, ईडी द्वारा लिखित निवेदनों (जिसमें शेल कंपनियों के जरिए आगम के यूके सहित बाह्य अधिकार क्षेत्रों में शोधन करने के धन-शोधन से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है) पर विस्तृत विचार विमर्श करने के बाद और धोखाधड़ी की मात्रा (जिसका कुछ हिस्सा ईडी द्वारा पहले ही कुर्क/जब्त किया जा चुका है और पीड़ित बैंकों को वापस कर दिया गया है) को ध्यान में रखते हुए, यूके के उच्च न्यायालय ने आवेदन को खारिज करते हुए नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार कर दिया।


