रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

जोगेश्वरी पश्चिम स्थित मिलिट्री स्कूल में हाई स्कूल परीक्षा में टाप करने वाले 110 छात्र छात्राओं का सरस्वती सम्मान से सम्मानित कर उन्हें स्कूल बैग तथा पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।


भारतीय जनता सिने टी वी कामगार संघ के अध्यक्ष फूलचंद उबाले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल की परीक्षा में स्कूल टाप करने वाले 110 विद्यार्थियों को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया ।


इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील देवधर, कामगार नेता अभिजीत राणे, ज्ञानमूर्ति शर्मा, विजय पाठक, विशाल भगत, पूर्व नगर सेवक पांडुरंग आंब्रे, समाज सेवक तथा लायंस क्लब के डाक्टर आर जी राव, डाक्टर नीलम बांदिवडेकर, लायन विरेन्द्र राठौड़, लायन भावना पटेल, जगदीश शर्मा सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे ।


