● मुंबई की पहचान वाली झांकी
वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल, गणेश गली के संयोजन में दो दिवसीय आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। गुढीपाडवा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर ‘मुंबईचा राजा कला महोत्सव-2025’ में मुंबई की वैश्विक पहचान दिलाने वाले प्रतीकों की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
दक्षिण मुंबई के लालबाग स्थित गणेश गली के गणेश मैदान में 29 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक और 30 मार्च को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में लोग सपरिवार इसका दर्शन कर लाभ ले सकते हैं।
मंडल के अध्यक्ष किरण प्रभाकर तावड़े ने बताया कि 1928 में स्थापित मंडल पिछले 97 साल से सार्वजनिक गणेशोत्सव के साथ सामाजिक सरोकारों के तहत अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है। लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल गणेश गली-‘मुंबईचा राजा’ हमारी समृद्ध कला की पहचान को प्रदर्शित करने वाली एक आर्ट गैलरी का आयोजन करने जा रहा है। कला प्रेमियों को विभिन्न कला रूपों के बारे में जानने और असाधारण कलात्मक अभिव्यक्ति का अनुभव करने के लिए इसमें अवश्य भाग लेना चाहिए। बहुमूल्य कला और संस्कृति का अनुभव करने के लिए इसमें सभी के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है।