नागपुर में पड़ा छापा ,इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा ।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नागपुर शहर के बीचोबीच एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यह रैकेट कई दिनों से नागपुर के पैराडाइस होटल में चल रहा था ,जहा रूस ,उज्बेकिस्तान सहित अन्य-अन्य देशों से लड़कियों को बुलाया जाता था और इसी होटल में सेक्स रैकेट चलाया जाता था । सेक्स रैकेट चलाने के लिए पूरा होटल ही ढाई लाख रुपये महीने के किराये पर लिया गया था और इस होटल में रुकने वाले ग्राहकों को विदेशी महिलाओ की सेवा ऑफर की जाती थी।

उक्त जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने होटल में एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया ,जिसमे पुलिस के व्यक्ति ने 2000 रुपये पहले जमा किये और विदेश महिला को 5500 रुपये भेजे गए। साथ ही होटल का बिल भी अलग से दिया गया । इसके बाद पुलिस के व्यक्ति को उज्बेगिस्तान की 23 वर्षीय लड़की रूम में भेजी गयी ,इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और होटल में सेक्स रैकेट चला रही रश्मि आंनद खत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

गजानन गुलहाने ,पुलिस निरीक्षक (सामाजिक सुरक्षा विभाग ) के मुताबिक ये पूरा रैकेट दिल्ली से कृष्ण कुमार उर्फ़ राधे देशराज चलाता है ,जो देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग देशो से लड़कियों को बुलाकर जिश्मफरोशी का धंधा करवाता है । फिलहाल कृष्ण कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने इसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...