निजीकरण के विरोध में गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन की ओर से थाली नाद आंदोलन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

निजीकरण के विरोध में गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन की ओर से स्थानीय सामाजिक संस्था के साथ सरकार को जगाने के लिए थाली नाद आंदोलन किया गया।

आंदोलन में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अशोक जाधव. महासचिव वामन कविस्कर. सह सचिव शैलेन्द्र खानविलकर सुशील कांबले सचिव. मूसा शेख आदि उपस्थित थे। बता दें कि शताब्दी अस्पताल के निजीकरण को लेकर सर्वप्रथम आंदोलन शुरू कर निजीकरण का भंडा फोड़ करने वाले संत गाडगे महाराज चलवल के अध्यक्ष राजेंद्र नगराले ने बताया कि पूर्वी उपनगर में घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल के बाद गोवंडी का शताब्दी अस्पताल है। जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। किंतु दुख की बात यह है कि पिछले काफी समय से इस अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का घोर अभाव है। उसके बाद भी मनपा प्रशासन अस्पताल की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहा है।

वहीं दूसरी ओर अस्पताल के निजीकरण की बात प्रकाश में आई है जिसके कारण यहां थाली नाद आंदोलन किया गया। आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष दीपक सावंत के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारी, मरीज और उनके रिश्तेदार भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...