पुलिस उपायुक्त डॉ सुधाकर पठारे की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वरिष्ठ पुलिस उपायुक्त डॉ सुधाकर पठारे की आज तेलंगाना के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।सुधाकर जी रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण के लिए गए हुए थे।

आज तेलंगाना, सारीसालम नगर स्थित कॉरनेल के पास जब वे अपने रिश्तेदार भागवत खोड़के के साथ कार से गुजर रहे थे, उसी समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मृत्यु हो गई।नगर कुरनूल के पुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़.ने घटना की जानकारी दी है।

पुलिस उपायुक्त डॉ पठारे की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने कहा कि,” डॉ पठारे की इस आकस्मिक दुर्घटना से मुंबई पुलिस को बहुत दुख हुआ है।पुलिस उपायुक्त डॉ पठारे काम के प्रति पूरी तरह समर्पित अधिकारी थे। पोर्ट जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने की उनकी कोशिश और इससे पहले भी अपने काम के प्रति उनका समर्पण अप्रतिम था। हम उनके परिवार, मित्रों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको शांति मिले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...