फ्यूजन ऑफ कल्चर्स’ थीम पर आधारित ‘ला क्लासे 2025’ फैशन शो ने बटोरे प्रशंसा के रंग।

Date:

सूर्यदत्त इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा 13वें वार्षिक फॅशन शो का आयोजन

संजय जोशी/मुंबई वार्ता

सूर्यदत्त इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एसआईएफटी), पुणे द्वारा आयोजित 13वां वार्षिक फैशन शो ‘ला क्लासे 2025’ भव्यता व रचनात्मकता से परिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इस बार की शो थीम थी ‘फ्यूजन ऑफ कल्चर्स’, जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतियों के अनोखे संगम को फैशन की भाषा में सजीव किया।

रैंप पर भारतीय पुराण कथाओं, वैश्विक लोककथाओं का मेल, ट्राइबल इंडिया व ग्लोबल स्ट्रीटवियर का फ्यूजन, भारतीय त्योहारों की आधुनिक झलक, बॉलीवुड-हॉलीवुड का संगम, और पारंपरिक हस्तकला की समकालीन प्रस्तुति जैसी सात विविध थीम्स को पेश किया गया। हर पोशाक छात्रों की सृजनशीलता, सांस्कृतिक रिसर्च और स्टाइल की समझ का सशक्त उदाहरण थी।

फैशन शो का उद्घाटन सूर्यदत्त ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजय बी. चोरडिया, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चोरडिया, सह-उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहल नवलखा, सीईओ अक्षित कुशल, डायरेक्टर डॉ एस. रामचंद्रन, प्राचार्या डॉ सायली पांडे और विभाग प्रमुख पूजा विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुआ। शो में शिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की बड़ी भागीदारी रही। 5 से 9 वर्ष के बच्चों का ट्रेडिशनल वियर में किया गया रैंपवॉक भी शो का विशेष आकर्षण बना, जिसे दर्शकों से विशेष सराहना मिली।

 प्रत्येक कलेक्शन के पीछे गहन शोध, सांस्कृतिक विविधता की सुंदर अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। पुरस्कार विजेता थीम्स में ‘भारत की वैश्विक भेंट’ को सर्वश्रेष्ठ थीम का पुरस्कार मिला, जबकि ‘भारतीय पुराणकथाओं और विश्व लोककथाओं का संगम’ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर के रूप में सोनल भोऱाडे, गौरी शेवाळे, वैश्नवी भांडारे, अंजली जीवणे, शुभांगी कराळे व पूर्णिमा कांबळे को सम्मानित किया गया।डॉ. सायली पांडे की संकल्पना पर आधारित इस शो की संपूर्ण रुपरेखा तैयार की गई।

आयोजन में पूजा विश्वकर्मा और खुशबू गजबी की अहम भूमिका रही। कोरियोग्राफी और प्रशिक्षण में मोनिका कर्वे और शिखा शारदा ने मार्गदर्शन किया। ग्रंथपाल छाया माने, क्रीडा संचालक शुभम शिंदे तथा प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रमुख अखिला मुरमट्टी ने शो को यशस्वी बनाने में विशिष्ट योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिला मुरमट्टी और सूर्यदत्त विधि महाविद्यालय की छात्रा कृष्णा ने किया।

इस अवसर पर डॉ संजय बी. चोरडिया ने कहा, सूर्यदत्त शिक्षण संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अनुभव देने हेतु हम ‘ला क्लासे’ जैसे वार्षिक फैशन शो का आयोजन करते हैं। यह शो विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति क्षमता और आत्मविश्वास को मंच देता है। छात्रों के भीतर कला और गुणों को प्रोत्साहन देने हेतु यह फैशन शो महत्वपूर्ण रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...