सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुंबई के अंधेरी पूर्व में निजी बस चालक की चौंकाने वाली हरकत सामनेआईहै. बस चालक और क्लीनर शराब के नशे में स्कूल के बच्चों को पिकनिक के लिए लेकर निकले थे।शराब के नशे में बस को अंधेरी कुर्ला रोड पर लहराते हुए चलाते समय यातायात पुलिस ने बस को रोका।सहार यातायात पुलिस द्वारा बस रोकने के बाद चालक और क्लीनर दोनों शराब के नशे में पाए गए।


साकीनाका के योगीराज श्रीकृष्ण विद्यालय से स्कूल के बच्चों को लेकर यह निजी बस गोराई पिकनिक के लिए जा रही थी।बस में योगीराज विद्यालय के 40 से 50 बच्चे सवार थे।पुलिस ने समय पर बस रोककर एक बड़े हादसे को टाल दिया है।यातायात पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर स्कूल के प्रिंसिपल और बच्चों के अभिभावकों को बुलाया है।बस चालक और क्लीनर के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।


