श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बनावटी कागजात के आधार पर क्रेडिट कार्ड लेकर रू 1,26,97,327 की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच 3 ने 5 आरोपियों को आसाम से गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएसबीसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट नयन भगदेव ने आजाद मैदान पुलिस थाने में 55 क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सवा करोड़ की हेराफेरी का मामला दर्ज कराया था।इसी मामले की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच 3 को सौपी गई थी।
जांच के अनुसार अच्छे सिबिल वाले बैंक धारकों को निशाना बनाते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने उनका नकली पैन कार्ड, आधार कार्ड बनाकर एचएसबीसी बैंक से 55 क्रेडिट कार्ड बनवाए। इन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक के साथ सवा करोड़ की हेराफेरी की गई।मुंबई क्राइम ब्रांच ने संबंधित क्रेडिट कार्ड के उपयोग की जगहों समेत यांत्रिकी मदद से आरोपियों का ठिकाना ढूढ़ निकाला। क्राइम ब्रांच ने आसाम के विभिन्न गावों से पांच आरोपियों:-
१) मोहेबूर अब्दुल रहेमान, उम्र २८ ,
२) अझरुल सादिकुल इस्लाम,उम्र २७ वर्षे,
३) इलियास रफीकुल इस्लाम, उम्र २५ वर्ष,
४) अबू बकर सिद्दिक रमजान अली, उम्र ३७ वर्षे,
५) मोहिमुद्दीन अहमद अब्दुल मलीक, उम्र २६ वर्षे,
को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
सह पुलिस आयुक्त लखमी गौतम (अपराध), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील चंद्रमोरे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच 3 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर , पुलिस निरीक्षक शामराव पाटिल, प्रशांत गावडे, पुलिस हवलदार आकाश मंगले, राहुल अनभूले, सुहास कांबले, युवराज देशमुख ने की है।