भिवंडी कांग्रेस की तरफ से स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर निकाली गई बहुउद्देशीय तिरंगा यात्रा।

Date:

● पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि, आपरेशन सिंदूर के लिए सेना के शौर्य को सलाम.

मुंबई वार्ता संवाददाता

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा किए गए शौर्य को सलाम करने के लिएऔर पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों के प्रति सदभावना व्यक्त करने के लिए व स्वर्गीय राजीव जी गांधी की पुण्यतिथि पर आज भूतपूर्व आमदार व भिवंडी शहर जिल्हा कांग्रेस अध्यक्ष एड अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मुख्यालय से शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका समापन राजीव गांधी चौक कल्याण रोड पर किया गया।

जहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी को सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस बहुउद्देशीय यात्रा में पूर्व सांसद सुरेश टावरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तारिक फारूकी, जिल्हा कांग्रेस के महासचिव अर्शी आज़मी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष आमिर नन्हे ख़ान,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुखसाना कुरैशी,शाहीन मोमिन,आबिद ख़ान ,जावेद फ़ारूक़ी,सोहेल ख़ान, डॉ नूर अंसारी,माज़ फ़ारूक़ी,समीर सैयद,कांग्रेस के पूर्व गट नेता शकील अंसारी पापा, पूर्व नगरसेवक वसीम अंसारी, पूर्व नगरसेवक जाकिर मिर्ज़ा , अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष हाजी नोमान ख़ान, आमिर खान बाबुल और सैकड़ो महिला वा पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...