महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सनातन संस्कृति का सेतु – आचार्य पवन त्रिपाठी

Date:

■ सद्भाव सहयोग संस्था ने किया प्रमोद मिश्रा का सम्मान

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र और यूपी की संस्कृति एक है, वह है सनातन संस्कृति, जो दोनों प्रदेशों को जोड़ने का काम करती है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के भव्य सत्कार समारोह में यह भावना व्यक्त की। इस दौरान भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक और सनातन का नाता जोड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हम काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और जब मुंबई में आते हैं, तो बाबुलनाथ में जलाभिषेक और पूजा करते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मां गंगा हैं, तो महाराष्ट्र में मां गोदावरी है। यूपी में मां विध्यवासिनी की पूजा करते हैं, तो मुंबई में मुंबादेवी और महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, सिद्धिविनायक विश्व का सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। इसलिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों की भूमि एक है, क्योंकि हम सभी सनातनी हैं और हम हिंदू हैं।

आचार्य त्रिपाठी सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रमोद मिश्रा की कोई पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन उनकी कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई में जो भी उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, वह केवल मुंबई नहीं, बल्कि वह पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) यानी मीरा-भायंदर से लेकर ठाणे और कल्याण तक का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार के प्रमोद मिश्रा 2003 में मुंबई में आए और 2005 से लगातार पार्टी में वार्ड स्तर पर काम किया। युवा मोर्चा, मुंबई के उपाध्यक्ष और फिर महामंत्री रहे। उसके बाद मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री और मुंबई भाजपा के सचिव रहे। हमें भरोसा है कि प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर भारतीय मोर्चा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मीरा भाइंदर महानगरपालिका में हमें बड़ी जीत मिली है तो हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। हमारा ध्येय समाज को लेकर आगे बढ़ना है। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाने पर प्रमोद मिश्रा का लक्ष्य उत्तर भारतीय हित तो होना ही चाहिए लेकिन सभी समाज को साथ लेकर चलना भी हमारा जो ध्येय वाक्य है। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि पथ का अंतिम लक्ष्.य नहीं सिंंहासन चढ़ते जाना, सब समाज को लिए साथ में है आगे बढ़ते जाना।

आचार्य जी ने कहा कि जब भाजपा मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा, राज्य और देश मजबूत होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी पूरा होगा। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान राजनीति में रूचि थी। मुंबई आने पर दिंडोशी से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया।उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व उत्तर भारतीय समाज का सम्मान है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से आयोजित समारोह में उत्तर भारतीय समाज से मिले इस सम्मान से मैं उत्साहित हूं। मैं इस पद का अच्छे से निर्वहन करूंगा।

प्रमोद मिश्रा ने कहा कि मीरा-भायंदर से लेकर पूरे एमएमआर में मैं आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा। हर ढंग से समाज के साथ में खड़ा रहूंगा।

इस कार्यक्रम में नगरसेवक मनोज दुबे, विवेक उपाध्याय, नगरसेविका नीला सोंस, वंदना भावसार, प्रतिभा जाट, मनश्री पाटिल, भाजपा नेता एड राजकुमार मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर दुबे, डॉ अंबरीश दुबे, भाजपा नेता व वरिष्ठ पत्रकार भरत मिश्रा, सुरेश दुबे, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, रामकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, महासचिव सुरेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे और सचिव राकेश यादव, राजू मिश्रा, रमेश उपाध्याय, रत्नेश मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य रोहित तिवारी, लालचंद यादव, दीपक कनौजिया, संजय अग्रवाल, उद्धव सोनी, अशोक शुक्ला, कमलेश गुप्ता, भगवान चौधरी, मोहन मिश्र, सचिदानंद मिश्र, संतोष तिवारी, विनोद तिवारी, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, प्यारेलाल गुप्ता, विष्णु प्रकाश मिश्र, संजीव शुक्ला और एसआर मिश्रा ने सत्कार समारोह को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी ने आभार व्यक्त किया जबकि मंच संचालन संस्था के महासचिव सुरेंद्र मिश्र ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...