सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

जलगांव जिले के जामनेर शहर में पंचायत समिति की पुरानी इमारत गिराने का काम चल रहा था. इसी दौरान चार मजदूर मालवे के नीचे फंस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया हैं। जिसमें दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो चुके हैं।
बता दें कि पुरानी इमारत जो की जर्जर हो चुकी थी उसे गिराने का काम चल रहा था। बिल्डिंग गिराने के लिए मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मंजिले बिल्डिंग ढ़ह गई और नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में फंस गए थे। जिसमें अशोक विश्व और भोजू तंवर यह दोनों मजदूर बल्बे के नीचे बुरी तरह से फंसे थे। कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने दोनों मजदूरों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला.