● एटीएम से पैसा निकाला, किया शारीरिक संबंध की मांग,पुलिस ने दर्ज किया केस .
मुंबई वार्ता संवाददाता/ भिवंडी

भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध की मांग करना और धमकी देना एक व्यक्ति को भरी पड गया। महिला की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के काल्हेर इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय महिला का आकाश मिलींद मिसाल नामक व्यक्ति से जान पहचान थी।जिसका गलत फायदा उठाकर आरोपी ने उनकी निजी तस्वीरें लेकर लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।इतना ही महिला की तस्वीर उनके पति को भेजने की धमकी दी और ऐसा न करने के बदले उसने महिला से शारीरिक संबंध की मांग की।साथ 21 से 23 मार्च 2025 के बीच आरोपी ने आरोपी ने पीड़िता और उनके मित्र विशाल से मारपीट की और एटीएम के जरिए 6,000 रुपये भी निकाल लिया और बाद में आरोपी ने पीड़िता के निजी वीडियो और तस्वीरें उनके पति और अन्य लोगों को भेज दीं।
महिला नारपोली पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी आकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक माणिक होळकर कर रहे हैं।


