मुंबई में ₹30 करोड़ की कथित पोंजी-एमएलएम योजना का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की आर्थिक खुफिया इकाई (EIU) ने करीब 30 करोड़ रुपये की कथित पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) निवेश योजना का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि AI Origin और Digital Origin नाम से संचालित इस नेटवर्क के जरिए निवेशकों को 5 से 7 प्रतिशत तक रिटर्न देने का लालच देकर बड़ी रकम जुटाई गई।


पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकृष्ण पांडुरंग चव्हाण, अंकुश शांताराम पाटील, डॉ. सुदेश मोहिते और सुभाष पांधेरे के रूप में हुई है। EIU ने कार्रवाई से पहले कथित तौर पर निवेशक बनकर योजना के तौर-तरीकों की जानकारी जुटाई। साइबर जांच, मोबाइल एप्लिकेशन के विश्लेषण और मैदानी जांच के बाद नेटवर्क का पता लगाया गया।

■ पांच ठिकानों पर छापेमारी


पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें आरे कॉलोनी स्थित पाम हाउस में कथित मुख्य कार्यालय, वसई का एक कार्यालय और तीन अन्य स्थान शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये नकद, एक BMW कार, एक वर्ना कार और सात लैपटॉप जब्त किए। इसके अलावा नौ बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है।

■ कारोबार और प्रोजेक्ट के नाम पर निवेश का लालच


जांच में सामने आया कि आरोपियों ने निवेशकों के बीच यह धारणा बनाने की कोशिश की कि उनका पैसा BMC कॉन्ट्रैक्टिंग, गेमिंग एप्लिकेशन और सोलर प्रोजेक्ट्स जैसे विभिन्न कारोबार और परियोजनाओं में लगाया जा रहा है। हालांकि, जांचकर्ताओं को इन कथित परियोजनाओं और कारोबारों के वास्तविक संचालन के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले हैं।


पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क MLM मॉडल पर काम कर रहा था। शुरुआत में लोगों से 1,500 रुपये सदस्यता शुल्क लिया जाता था और इसके बाद उन्हें एक एप्लिकेशन तक पहुंच दी जाती थी। सदस्यों को नए लोगों को नेटवर्क में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। कथित तौर पर करीब 500 सदस्यों को जोड़ने के बाद कमाई शुरू होने का दावा किया जाता था।

■ निवेशकों को थाईलैंड ले जाने का भी दावा


जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों ने कथित तौर पर करीब 60 लोगों को थाईलैंड ले जाया था। इसे नेटवर्क के प्रचार और सदस्यों को आकर्षित करने की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
आरोपियों द्वारा सातारा में एक कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। पुलिस ने कार्यक्रम होने से पहले कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

■ महाराष्ट्र के अलावा गोवा और कर्नाटक तक नेटवर्क


पुलिस के अनुसार, कथित योजना का नेटवर्क केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था, बल्कि गोवा और कर्नाटक में भी इसके संपर्क और गतिविधियां होने की जानकारी मिली है। EOW अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से कितने निवेशक और एजेंट जुड़े थे तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


पुलिस की जांच जारी है और कथित पोंजी योजना में निवेश की गई रकम, बैंक लेनदेन तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...