मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन: PIT-NDPS के तहत 3 कुख्यात तस्कर जेल में बंद।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी इकाई ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए PIT-NDPS अधिनियम के तहत तीन आदतन ड्रग तस्करों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए की गई है।

पुलिस के अनुसार,अब्दुल मोईन शेख (42 वर्ष)मोहम्मद फहीम शेख उर्फ भूरा (39 वर्ष)सय्यद साबिर अली खान उर्फ भूरा (40 वर्ष)तीनों आरोपी लंबे समय से ड्रग्स के अवैध धंधे में सक्रिय थे और इनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

■ NDPS कानून के तहत कई केस दर्ज

इन आरोपियों पर NDPS Act 1988 के तहत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे और समाज के लिए खतरा बने हुए थे।

■ सरकार की मंजूरी के बाद हुई कार्रवाई

आरोपियों की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत प्रस्ताव भेजा था, जिसे गृह विभाग से मंजूरी मिल गई। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

■ नागपुर सेंट्रल जेल में रखा गया

कार्रवाई के तहत तीनों आरोपियों को नागपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध किया गया है। यह कदम 19 मार्च 2026 को उठाया गया और 23 मार्च को प्रक्रिया पूरी की गई।

■ ड्रग्स के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वर्ष 2025 में भी इस कानून के तहत कई ड्रग तस्करों पर कार्रवाई की गई थी और उन्हें हिरासत में रखा गया था।

पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...