मेट्रो-3 में सफर के दौरान अब पूरी तरह गायब होगा मोबाइल नेटवर्क।

Date:

■ एमएमआरसीएल ने टेलीकॉम करार किया रद्द.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में कफ परेड से आरे तक चलने वाली 33 किमी लंबी भूमिगत मेट्रो-3 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी की खबर सामने आई है। अब तक आंशिक रूप से मिल रहा मोबाइल नेटवर्क भी पूरी तरह बंद होने की कगार पर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने दूरसंचार पायाभूत सुविधा से जुड़े करार को रद्द करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते नेटवर्क सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

मेट्रो-3 के कुछ हिस्सों में अब तक जियो और एयरटेल का सीमित नेटवर्क उपलब्ध था, जबकि जेवीएलआर से वरली के बीच वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की सेवाएं भी कुछ हद तक मिल रही थीं। हालांकि, यह नेटवर्क भी पूरी तरह समाप्त होने वाला है, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

दरअसल, सऊदी अरब की एसीईएस इंडिया कंपनी ने मेट्रो के सभी भूमिगत स्टेशनों और सुरंगों में कॉमन टेलीकॉम सिस्टम स्थापित किया था। लेकिन करार की शर्तें पूरी न होने के कारण एमएमआरसीएल ने इस तीसरे पक्ष के ठेकेदार का अनुबंध समाप्त कर दिया है।एमएमआरसीएल के प्रवक्ता के अनुसार, पूरे मार्ग पर निर्बाध मोबाइल नेटवर्क फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं और इसके लिए नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति हेतु जल्द ही नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हालांकि, इस प्रक्रिया के लिए कोई निश्चित समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।यात्रियों का कहना है कि पहले भी नेटवर्क में रुकावटें आती थीं, लेकिन अब पूरी तरह सेवा बंद होने से सफर के दौरान काम करना मुश्किल हो जाएगा।

दादर से कफ परेड तक यात्रा करने वाले यात्री रमेश दुबे ने बताया कि वे सफर के दौरान ईमेल और चैट जैसी सुविधाओं का उपयोग करते थे, जो अब संभव नहीं रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...