मुंबई वार्ता संवाददाता

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है, ताकि देश छोड़कर भागने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने विभिन्न एजेंसियों को अलर्ट किया है। जांच के तहत कॉल डिटेल्स, डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अभिनेता और उनके परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।


