रायगढ़ की तटीय सुरक्षा कमज़ोर, सिर्फ़ चार समुद्री गश्ती नौकाओं पर सुरक्षा निर्भर।

Date:

धम्मशील सावंत/मुंबई वार्ता

रायगढ़ ज़िले के मुरुड तालुका के कोरलाई तट पर संदिग्ध पाकिस्तानी नाव का मामला सामने आया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद रायगढ़ की समुद्री सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। रायगढ़ की नौ समुद्री गश्ती नौकाओं में से सिर्फ़ चार ही चालू हैं। इसलिए रायगढ़ की सुरक्षा कमज़ोर बताई जा रही है।

कोंकण तट की 720 किलोमीटर लंबी विशाल और चौड़ी सागर तटरेखा है, जबकि रायगढ़ की 122 किलोमीटर लंबी तटरेखा है और अब तक के समुद्री आतंकवादी के इतिहास को देखते हुए, रायगढ़ का सुरक्षा घेरा कमजोर होने की बात सामने आयी है।

रायगढ़ पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों और तकनीक से लैस नौकाओं की ज़रूरत है। रायगढ़ के तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द एक कारगर तंत्र स्थापित करने की ज़ोरदार माँग है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने कहा कि हम अगले आठ दिनों में कुछ बदलाव ला रहे है। जल्द ही नावों और उपकरणों के लिए जिला योजना विभाग को एक प्रस्ताव भेजेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी डोंबिवली के एक होटल में धक्का...

मुंबई में तापमान में गिरावट; शीत लहर, उत्तरी हवाओं का असर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं...

वसई में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार फिर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी अदालत पेशी के लिए ले जाते...

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...