सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

लातूर के औसा में अवैध रूप से चंदन ले जा रहे एक वाहन का पीछा कर 1 क्विंटल 52 किलो चंदन के साथ दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.


पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है. पुलिस टीम ने बार्शी से औसा की ओर जा रही सफेद रंग की गाड़ी का पीछा किया .औसा के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ लिया गया. इस संबंध में औसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।


