वर्सोवा में छात्र सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अंधेरी पश्चिम वर्सोवा स्थित चिल्ड्रेन वेल्फेयर सेंटर हाईस्कूल में आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

29 सितंबर को विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सामना हिंदी दोपहर का सामना के संपादक अनिल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में 5वीं से लेकर 9वीं तक के विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर किया गया । हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह में तकरीबन 1200से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था । जिसमें एकल अभिनय प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, हास्य व्यंग प्रतियोगिता जैसी अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था ।

इस प्रतियोगिता में 5वीं से लेकर 9 वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । एकल अभिनय प्रतियोगिता में इकरा कुरेशी ( प्रथम) अरहान कपाड़िया ( द्वीतिय) वंशिका सिंह ( तृतीय) स्थान प्राप्त किया । इसी तरह निबंध लेखन प्रतियोगिता में अरमान छापरा (प्रथम,)तूवा शाह ( द्वितीय) पंक्ति दिवेश (तृतीय) स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में साकिया अंसारी ( प्रथम) आरोही गौर ( द्वितीय) तथा आदेश पुजारी (तृतीय) स्थान पर रहे । पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भक्ति गुप्ता ( प्रथम)निधी घरत ( द्वितीय) रुही खोजा (तृतीय) स्थान पर रहे । इसी तरह लघु नाटिका में कृष्णा यादव ( प्रथम) अनिकेत वैष्णव ( द्वितीय) आदित्य इंगोले (तृतीय,) तथा उज्वल कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसी तरह एक अन्य प्रतियोगिता में रोनित संतरा,अमन यादव, रुद्राक्ष गुप्ता, आर्यन सिंह अंकित, अरहान कुरेशी, तथा साइराज की भूमिका सराहनीय रही ।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वीतिय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्री अनिल तिवारी के हाथों सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा , समाज सेवक आसिफ भाई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यवेक्षक जसिंधा देव्यानी, हिंदी शिक्षक रवीन्द्र नाथ दूबे, राम अचल पटेल, प्रयाग मोरे, रेशमा अब्दुल्लाह ने अहम् भूमिका निभाई । कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कौल सर ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उन्हे सम्मानित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC प्रशासन में युवाओं की होगी सीधी भागीदारी, ‘महापौर Gen Next Civic Fellows’ योजना को मिली मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के प्रशासन और...

मुंबई में अवैध निर्माणों पर AI का शिकंजा, BMC सदन ने ड्रोन और सैटेलाइट निगरानी वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में...