राजन बलसाने / मुंबई वार्ता

विठ्ठलवाड़ी यातायात पुलिस ने श्रीराम चौक पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चालकों को फीते बांटते हुए अपील की ,कि वे नशे में वाहन न चलाएं और अनावश्यक पेनाल्टी से बचें।
विठ्ठलवाड़ी पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 47,877 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 3,52,47,600 का ऑनलाइन दंड वसूला गया है, जबकि 35,51,450 का नकद दंड भी वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुखदेव पाटिल ने जनता से नशा करके वाहन न चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, दुर्घटनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि वाहन चलाते समय सतर्कता बरती जाए। नशे की हालत में ड्राइविंग न केवल चालक के लिए बल्कि उसके परिवार के लिए भी खतरनाक हो सकती है।
पाटिल ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।