राजन बलसाने-मुंबई वार्ता

सिंधी भाषा की फिल्मों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये हमेशा तत्पर व आगे रहने वाले उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने सिन्धी फिल्म छोरियूं अगियां छोरा पुठियां के प्रीमियर शो का आयोजन किया जो कि बेहद पसंद किया गया व सफ़ल रहा ।


सिन्धी भाषा, कला , सभ्यता व संस्कृति को बढ़ाने और उत्थान के अहम भूमिका निभाने वाले सिन्धी समाज के अनुयायी उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी के दिल में सिन्धियत के लिये हमेशा एक अलग ही जगह रहती हैं जिसे जन जन तक पहुँचाने के लिये हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वे नियमित रूप से सिन्धी संतो- महापुरूषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण ,सिन्धी कार्यक्रमों व नाटकों के आयोजन, सिन्धी फिल्म शो के आयोजन व अन्य सिन्धी कार्यक्रमों में विशेष योगदान देते हुए कार्यक्रमों को सहयोग देकर सफल बनाते हैं और कलाकारों की हौसलाअफ़जाई करते हैं ।


इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने वीटीवी प्रोडक्शन के सर्वेसर्वा दीपक वाटवानी द्वारा निर्देशित सिन्धी फिल्म *छोरियूं अगियां छोरा पुठियां* के प्रीमियर शो के खचाखच भरे बेहद सफ़ल आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जगदीश तेजवानी ने बताया कि सिन्धी फिल्में एक ऐसा सरल माध्यम है जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ी को विश्व की सबसे प्राचीन सिंधी भाषा , कला , सभ्यता व संस्कृति से समय समय पर अवगत करा सके , सिन्धी फिल्म बनाने और उसमें काम करने वाले कलाकारों की हौसलाअफ़जाई भी जरूरी हैं ताकि उनकी प्रतिभा में निखा़र आये और भविष्य में भी सिन्धी फिल्मों का सिलसिला जारी रहे।
अध्यक्ष जगदीश तेजवानी का यह भी मानना है कि सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति हमारी प्राचीन धरोहर है इसे संजोये रखने के लिये प्रत्येक सिन्धी समाज के समाजसेवियों को जरूर अपना योगदान देना चाहिएछोरियूं अगिययां छोरा पुठियां वीटीवी प्रोडक्शन की रिकॉर्ड 11वीं फ़िल्म का भी प्रीमियर शो का आयोजन उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन (UVA) की तरफ़ से किया गया जो बेहद किया व सफ़ल रहाइसमें मुख्य कलाकार निशिता पर्यानी , भूमिका इसराणी , दिया दूसेजा सहित कई कलाकारों ने उपस्थिति दर्ज की ।
इस शानदार आयोजन मेंमुख्य अतिथि वर्षा तेजवानी सहित ,महेश सुखरमानी , लाल पिंजानी , अपर्णा मैडम , विजय मूलचंदानी , सुन्दर डंगवानी , रेशम बोनेजा ,रमेश दयारमानी सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की ।


