सीमेंट फैक्टरी से पकड़ी गई 8 करोड़ की एमडी ड्रग |

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई की साकीनाका पुलिस ने वसई के कामन गांव क्षेत्र में स्थित “एमके ग्रीन सिमेंट ब्लॉक” बनाने वाली कंपनी में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर यह बड़ी कार्रवाई की और रू 8 करोड़ की ड्रग्स समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वसई में एक सीमेंट बनाने वाली कंपनी के अंदर एमडी ड्रग्स तैयार किया जा रहा था।इस कार्रवाई में पुलिस ने चार किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं: सादिक शेख, सिराज पंजवानी और सय्यद इरानी। ये सभी शातिर अपराधी हैं और इन पर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पहले से भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल ने बताया कि साकीनाका क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बेचते हुए एक आरोपी को साकीनाका पुलिस ने पकड़ा था। उसी आरोपी से पूछताछ के दौरान वसई स्थित फैक्ट्री की जानकारी सामने आई थी।इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी अभी फरार है, और उसकी तलाश साकीनाका पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा तालाब पुनर्जीवन अभियान शुरू: पहली बार पूरी तरह खाली किया गया ऐतिहासिक जलाशय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रसिद्ध 7.5 एकड़ क्षेत्र...

महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)उद्यान का 28 मई को होगा लोकार्पण।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)...

बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 10 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित गरीब...