हत्या के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ठाणे के शाहपुर इलाके में एक शादी समारोह में 21 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। शव को नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

शाहपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह घटना 25 मार्च को काजगांव में हुई थी। उन्होंने बताया, ट्रैक्टर चालक बालू वाघ और हिरासत में लिए गए नाबालिगों में से एक के बीच समारोह में डांस करते समय बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि नाबालिग और उसके दोस्त ने पास की ही सुनसान जगह पर वाघ की चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को भटसा नदी में फेंक दिया और भाग गए।

ठाकुर ने बताया कि शव 26 मार्च को बरामद किया गया था। जांच दो 17 वर्षीय आरोपियों पर केंद्रित थी। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभी भिवंडी के एक रिमांड होम में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...