हिंदी सामाजिक संस्था की ऐतिहासिक ‘फूलों की होली’ संपन्न – हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब।

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

हिंदी सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित ‘फूलों की होली’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।

हजारों की संख्या में हिंदी भाषी समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया और इस सांस्कृतिक आयोजन को यादगार बना दिया।

● फूलों की वर्षा, भक्तिमय भजनों की गूंज, रंगारंग प्रस्तुतियां और उल्लास से भरी होली—

इस आयोजन ने सबका मन मोह लिया। जब फूलों की बौछार हुई, तो पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।संस्था के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा, “होली हमारे लिए सिर्फ फूलों की होली व रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकता का संदेश देने का अवसर है। यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” आगे भी ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य हम करते रहेंगे ।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया, जिनमें सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी, पूर्व एमएलसी चरण सिंह सप्रा, पूर्व नगरसेवक बीके तिवारी, रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर राय जी, समाजसेवी पंकज मिश्रा, शिवसेना के सचिन चौबे, समाजसेवी राजेश पांडेय, हिंदी सामना के संपादक अनिल तिवारी, बिरजू मूंदड़ा,हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, कल्पनाथ गिरी,मंगला शुक्ला,अनिल गलगली, आशीष दुबे,सुनील जैन, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्रा, समाजसेवी एवं व्यवसायी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।

सभी सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। प्रमुख पदाधिकारियों में संतोष तिवारी, एड. संतोष दुबे, विजय सिंह, अनिल शुक्ला, दयाशंकर सिंह,मनीष तिवारी, आर.डी. यादव, डॉ. बाबूलाल सिंह, दयाशंकर सिंह, मनीष पाठक, संजय शर्मा, अमित पाल, सौरभ गुप्ता, अखिलेश सिंहआदि शामिल रहे। महिला विंग से कविता सिंह, बबिता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने भी सराहनीय योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...