अंधेरी में तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पश्चिम के डी.एन. नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। वायरलेस कंपाउंड स्थित एक निजी तालाब में नहाने गए बच्चों में से एक 10 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका है। उसके शव की तलाश के लिए दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।


जानकारी के अनुसार, जागरुत हनुमान मंदिर के पीछे, जुहू गली स्थित वायरलेस कंपाउंड के पास की झुग्गी बस्ती के 2 से 3 बच्चे निजी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा पानी में डूब गया।
पुलिस के अनुसार, डूबे बच्चे की पहचान दिनेश बसवराज हरिजन (10 वर्ष) के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अग्निशमन दल, डी.एन. नगर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल बच्चे का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मैनहोल सुरक्षा के लिए ‘मैनहोल रेलगार्ड’ का ट्रायल शुरू, एल वार्ड में होगा पायलट प्रोजेक्ट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मैनहोल...

महाराष्ट्र में जल्द नियुक्त हों क्रिश्चियन विवाह रजिस्ट्रार, सांसद वर्षा गायकवाड़ की मुख्यमंत्री से मांग।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...

विक्रोली में बिल्डर पर BMC की कार्रवाई, सड़क पर मलबा डालने और नाला चैंबर क्षतिग्रस्त करने पर FIR दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता विक्रोली पुलिस ने निर्माण सामग्री सड़क...

BMC अस्पतालों में लागू हो सकती है ‘एक मरीज-एक परिजन’ व्यवस्था, मेयर ऋतु तावड़े ने आयुक्त को लिखा पत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के प्रमुख...