मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि•) एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति हैदराबाद के पदाधिकारिगणों का प्रतिनिधि मंडल आज लोक भवन हैदराबाद में महामहिम राज्यपाल माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ल से भेंटकर ब्राह्मण समाज की समस्याओं पर चर्चा की।


इस दौरान कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राज्यपाल को आगामी २४/२५ अक्टुबर २०२६ को हैदराबाद में होनेवाले राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मलेन के लिए बतौर प्रमुख अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया।


बता दें कि अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अ . शुक्ला के नेतृत्व में संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए महासभा पूरे देश में रचनात्मक कार्य कर रही है। ब्राह्मण समाज के लड़के और लड़कियों की शादी ब्याह के लिए भी महासभा निरंतर तत्पर रहती है। इसके अलावा अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा पूरे देश में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में सदैव प्रयासरत है।
इस दौरान महामहिम राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अनिल कुमार बाजपेई, विनय तिवारी,अजय अ. शुक्ल ,अरुण शुक्ल, महेश मिश्रा, एड. अशोक तिवारी,आकांक्षा बाजपेई,राजेश अग्निहोत्री, अर्चित मिश्रा शामिल थे।


