मुंबई वार्ता संवाददाता

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और चेन्नई के बीच 16 समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले और पर्यटन के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।


रेलवे के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें इस महीने से लेकर जून तक संचालित की जाएंगी और साप्ताहिक आधार पर चलेंगी। गाड़ी संख्या 01015 यह विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से 7 जून तक हर रविवार को आधी रात 12:20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
इस विशेष सेवा के तहत कुल 8 फेरे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ में भी यात्रा आसान हो सकेगी।


