अपने कर्तव्यों को करते हुए ईश्वर का स्मरण करें: ऋचा मिश्रा।

Date:

जौनपुर। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थितउसरौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में शनिवार को व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचिका ऋचा मिश्रा ने कहा कि भूत की चिंता छोड़ वर्तमान में खुद मे सुधार कर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें, भविष्य स्वतः उज्जवल हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि सतयुग में मानव की उम्र एक लाख वर्ष, त्रेता में घटकर दस हजार, द्वापर में और घटकर एक हजार तथा कलयुग में मात्र सौ वर्ष की उम्र है। इसमें भी आधी उम्र अर्थात पचास वर्ष सोने में गुजर जाती है। शेष पचास वर्ष में पठन पाठन, गृहस्थी और नौकरी व्यवसाय चलता है। अब लोग सवाल करते हैं कि भगवान के लिए समय कहां से लाऊं।

उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में भगवान के लिए अलग से समय निर्धारित करने की जरूरत नहीं है। अपने सभी काम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते रहने के साथ साथ भगवान का स्मरण करने मात्र से इस तन का उद्धार हो जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रभु को पाने का इससे भी सरल तरीका है कि परिणाम को प्रभु पर छोड़ कर गृहस्थी के सारे काम करें। ईश्वर आपको वह नहीं देगा जो आप चाहते हैं। वह आपको वह देगा जिसकी आपको जरूरत है। इस मौके पर विधायक रमेश सिंह, महंथराज मिश्रा, द्रोपदी देवी, कर्मकांड मिश्रा, अमित, कैलाश, कमलेश, अनिल सिंह, अमरनाथ मिश्रा, आदेश मिश्रा, चिंतामणि आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही...

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए नवाचार अपनाएं: आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी...