‘अपराधों का निपटारा विशेष अभियान 1.0’ में 1201 मामलों का समाधान।

Date:

● पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

राजन बलसाने/ मुंबई वार्ता

उल्हासनगर परिमंडल 4 में 4 जून से 15 जून 2025 तक ‘अपराधों का निपटारा विशेष अभियान 1.0’ चलाया गया, जिसके अंतर्गत 1201 लंबित मामलों का सफल समाधान किया गया। इस अभियान में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन ने सबसे अधिक मामलों का निपटारा कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हीललाइन पुलिस स्टेशन को दूसरा और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला।

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मी भाग्यश्री तुक्कावा दशरथ आंबीगार ने अकेले 170 मामलों का निपटारा कर विशेष प्रशंसा अर्जित की और उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि के लिए मंगलवार को रोटरी क्लब मिडटाउन हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें परिमंडल 4 के सभी पुलिस थानों के अधिकारी, निरीक्षक व अमलदार उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

परमाणु से परे: महर्षि कणाद आज भी भारत को क्या सिखाते है ?

प्रो. शांतिश्री धूलिपुडी पंडित (जेएनयू / कुलगुरु)/ स्तंभकार/मुंबई...

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ओवम (Egg) तस्करी का मामला: अबू आसिम आजमी ने अवैध IVF सेंटरों पर उठाए सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र...

सेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान।

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान...