अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत के घर ₹1 करोड़ की चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹51 लाख का माल बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अभिनेता और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के सांताक्रूज स्थित घर से जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदन मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 51 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें महंगी घड़ी, सोने के दो बिस्किट और नकदी शामिल है।

सांताक्रूज पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दरभंगा जिले के गोठ मिट्टी गांव निवासी चंदन मुखिया को गिरफ्तार किया।वेंटीलेटर के रास्ते घर में घुसा था आरोपीपुलिस के अनुसार, मुखिया ने चोरी से पहले लोपामुद्रा राउत के घर की रेकी की थी। उसने यह सुनिश्चित किया कि घर में कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद वह कथित तौर पर वेंटीलेटर के रास्ते घर में दाखिल हुआ और कीमती सामान लेकर फरार हो गया।जांच में सामने आया कि आरोपी मुंबई में बंद घरों को निशाना बनाने के लिए पहले उनकी रेकी करता था। चोरी करने के बाद वह कथित तौर पर उसी दिन ट्रेन से बिहार लौट जाता था। इसी तरह की रेकी के दौरान उसकी नजर लोपामुद्रा राउत के सांताक्रूज स्थित घर पर पड़ी थी।

■ मोबाइल लोकेशन से बिहार तक पहुंची पुलिस

चोरी की शिकायत के बाद सांताक्रूज पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी और लोकेशन आधारित सुरागों के जरिए आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया। जांच के दौरान पुलिस को उसके बिहार के दरभंगा से जुड़े होने की जानकारी मिली।इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम दरभंगा पहुंची और दरभंगा पुलिस की मदद से सोनकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चंदन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

■ 12.5 लाख की घड़ी और 30 लाख के सोने के बिस्किट बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से बरामद सामान में करीब 12.5 लाख रुपये कीमत की लग्जरी घड़ी, लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के दो बिस्किट और करीब 9 लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुल बरामद संपत्ति की कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।हालांकि, पुलिस अभी चोरी हुई पूरी संपत्ति बरामद नहीं कर सकी है। जांच टीम बाकी सामान और रकम का पता लगाने में जुटी है।बहन के नाम जमीन खरीदने का शकजांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की है।

पुलिस को संदेह है कि चोरी की रकम का कुछ हिस्सा आरोपी ने अपनी बहन के नाम करीब दो गुंठा जमीन खरीदने में इस्तेमाल किया।जांच अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि चोरी की वारदात में मुखिया अकेला शामिल था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को मुंबई लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुंबई लाए जाने के बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी और चोरी की बाकी संपत्ति तथा संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

सह पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा (लॉ एंड ऑर्डर), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त डॉ मोहित कुमार गर्ग,सहायक पुलिस आयुक्त विनोद गावकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय मसवेकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सखाराम मोले, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय कल्हटकर, दिनकर दराडे, पुलिस उप निरीक्षक उमेश कोलगे एवं टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

73 वर्षीय फिल्म निर्माता शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री से रेप और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक शकील...