अभिलेख पर दर्ज शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल चोरी के 3 मामले उजागर; 9.46 लाख रुपये के 9 मोबाइल बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पार्कसाइट पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9 लाख 46 हजार रुपये कीमत के 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।


पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को फिर्यादी की शिकायत पर पार्कसाइट पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत घर में घुसकर मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध प्रकटीकरण पथक के सपोनि नितीन झाडे और उनकी टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया।


पुलिस ने अभिलेख पर दर्ज आरोपी फिरोज मोहम्मद शकील शेख उर्फ चूहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी टी. अंबिका नगर चाल, अजवा होटल के पीछे, अपर डिपो पाड़ा, पार्कसाइट, विक्रोली (पश्चिम), मुंबई-79 को गिरफ्तार किया।
पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपी के खिलाफ मोबाइल चोरी से जुड़े तीन अपराधों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 9 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 9,46,000 रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिरोज मोहम्मद शकील शेख उर्फ चूहा के खिलाफ इससे पहले भी पार्कसाइट, घाटकोपर, पंतनगर और निर्मलनगर पुलिस थानों में जबरी चोरी, चोरी, घरफोड़ी तथा अवैध शस्त्र रखने जैसे कुल 20 मामले दर्ज हैं।


यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवन भारती( पुलिस आयुक्त बृहन्मुंबई), मनोज शर्मा ( पुलिस सहआयुक्त) , अतुल कुलकर्णी ( अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग), अभयसिंह देशमुख (पुलिस उपायुक्त) के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई।


कार्रवाई में पार्कसाइट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक लांडगे, सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन झाडे, पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय वाघ तथा पुलिसकर्मियों विशाल गवारे, राहुल नवले, मनोज सुरवाडे, रोहितास भुसारी और दीपक तायडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डालमिया कॉलेज में हिंदी उत्सव और शिक्षक सम्मान समारोह, 120 शिक्षकों का किया गया सम्मान।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रह्लादराय डालमिया लायंस कॉलेज के...