अल्पसंख्यक समाज की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं:- अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रय भरणे.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक समाज की समग्र प्रगति के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने के लिए सख्त और व्यवस्थित योजना बनाने के निर्देश अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रय भरणे ने दिए हैं।

मंत्री दत्तात्रय भरणे की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर मंत्रालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभागीय सचिव रुचेश जयवंशी, राज्य के जिलाधिकारी, जिला नियोजन अधिकारी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), उपसचिव मिलिंद शेणॉय और विशाखा आढाव उपस्थित रहे।

●योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए ठोस प्रयास आवश्यकता .

मंत्री भरणे ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लिए बनाई गई योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन आवश्यक है। इसके लिए जनोन्मुखी उपक्रम चलाए जाने चाहिए ताकि योजनाओं का अधिकतम लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचे।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निधि की कोई कमी नहीं होगी और अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रमुख योजनाएँ और उनके कार्यान्वयन पर विशेष जोरअल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना –

●शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए।

मौलाना आज़ाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल का बजट बढ़ाने की पहल – अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ।स्वयं सहायता बचत समूह योजना – महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अधिक समूह गठित किए जाएँ।विद्यालयों का आधुनिकीकरण – अल्पसंख्यक संस्थानों की शैक्षिक गुणवत्ता को उन्नत करने के लिए विशेष योजनाओं को गति दी जाए।

मंत्री भरणे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनोन्मुखी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि इनका लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related