आइडियल पत्रकार संगठन सम्पूर्ण भारत की बैठक सम्पन्न।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

टीडी कॉलेज रोड़ बीआरपी मैदान के बगल में हर्ष ऑफसेट प्रेस पर जिला संरक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में आइडियल पत्रकार संगठन के जौनपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई।बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता नूरूलऐन फिरोजी मंसूरी रहे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर एवं जिले में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया।

मिश्रा ने कहा आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र और यूपी सहित देश के 13 से अधिक राज्यों के सहित महाराष्ट्र और यूपी में दमदारी से काम कर रहा है और कहा पत्रकारों को कवरेज के दौरान कोई पुलिस और अधिकारी या पुलिस के द्वारा परेशान किया जाता है तो संगठन पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण करना संगठन का दायित्व है।

जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने सभी का आभार जताते हुए लोक चेतना संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका को भेंट किया। गौरतलब है कि कृष्णा सिंह को एक और जिम्मेदारी देते हुए न्यूज भारत 24 का ब्यूरो चीफ जौनपुर बनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता नूरूलऐन फिरोजी मंसूरी,जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह,जिला संरक्षक राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...