आईआरसीटीसी ने  पर्यटकों को विदेश भ्रमण करवाने की योजना बनाई।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

अपर महाप्रबंधक पर्यटन, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर याेगेंद्र सिंह गुर्जर की बीकानेर में पीसी बीकानेर। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों को विदेश भ्रमण करवाने की योजना बनायी है।यह जानकारी बीकानेर आए आईआरसीटीसी के अपर महा- प्रबंधक, पर्यटन, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर याेगेंद्र सिंह गुर्जर ने पत्रकाराें काे दी।

 उन्हाेंने बताया कि सिंगापुर – मलेशिया का टूर करवाया जल्द ही जायेगा जिसकी अवधि 6 रात 7 दिन है तथा किराया डबल ऑक्यूपेंसी पर मात्र रुपये 1,25,085/- प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस पैकेज में सिंगापुर, और कुआलालम्पुर स्थित प्रसिद्ध स्थानों की सैर करवाई जाएगी सिंगापुर में नाईट सफारी, सिंगापुर सिटी टूर, सेंटोसा आइलैंड टूर, मैडम टुसाड म्यूजियम, विंग्स ऑफ़ टाइम, सिंगापुर सी एक्वेरियम, यूनिवर्सल स्टूडियो, अतिरिक्त भुगतान पर गार्डन बाई द बे का ऑप्शनल टूर शामिल है। वहीं कुआलालम्पुर में जैंटिंग हाइलैंड्स, बाटू केव्स, कुआलालम्पुर का सिटी टूर, किंग्स पैलेस (फोटो स्टॉप), चॉकलेट फैक्ट्री, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, पार्लियामेंट हाउस (ड्राइव थ्रू), नेशनल मोन्यूमेंट, जमेकस मोसके (फोटो स्टॉप), पेट्रोनास टविन टावर (स्काई ब्रिज एंट्री) पुत्रजया शामिल है।

गुर्जर ने यह भी बताया कि सुविधाओं के तहत जयपुर से आने-जाने का हवाई किराया के साथ थ्री स्टार श्रेणी होटल्स में रुकने की व्यवस्था, वीजा फीस, रोज़ाना ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर (इंडियन रेस्टोरेंट्स में) ए/सी डिलक्स बसों द्वारा मुख्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एवं प्रवेश शुल्क, यात्रा बीमा, टूर गाइड आदि शामिल हैI गुर्जर ने बताया कि हालांकि इस टूर का मूल्य 1,25,085/- प्रति व्यक्ति रखा गया है, उसमे से 5 फीसदी टीसीएस टैक्स का रिफंड यतें को अपना आईटीआर रिफंड भरते समय वापिस मिल जायेगा।

पैकेज कि वस्तुतः कीमत 118820/- प्रति व्यक्ति पड़ेगी। इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930997, 9001094705 से भी प्राप्त कर सकते हैं I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है I इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते हैI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...