मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शुक्रवार, 19 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने वाली धर्म परिषद – ‘ऋषभायण–02’ का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के साथ स्थानीय विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


इस अवसर पर राजा ऋषभदेव के जीवन और दर्शन पर संत गण अपने विचार साझा करेंगे।वहीं, जैन गच्छाधिपति धर्मसभा को आध्यात्मिक प्रवचन देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।धर्म परिषद में देश के प्रमुख संत-महात्मा भी शामिल होंगे। इनमें बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री, अरुणगिरिजी महाराज, शांतिगिरि महाराज, डांडी स्वामीजी सहित अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री भी मौजूद रहेंगे। संतगण इस अवसर पर राजा ऋषभदेव के जीवन और दर्शन पर अपने विचार साझा करेंगे।वहीं, जैन गच्छाधिपति यशोवर्मसूरीजी महाराज धर्मसभा को आध्यात्मिक प्रवचन देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
धर्म परिषद ‘ऋषभायण–02’ को लेकर श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।


