आदिवासी पारधी समाज के बच्चों को भोजनदान करा मनाया जन्मदिन.

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

वर्तमान समय में जन्मदिन समारोह हाईटेक होता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग होटलों क्लब में पार्टियों का आयोजन कर लाखों रुपए फिजूल खर्च कर रहे हैं। लेकिन वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो गरीब और आदिवासी समाज के बच्चों को भोजनदान कराकर अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाते हैं। उन्हीं लोगों में से एक नाम है आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई व नवी मुंबई के प्रदेशाध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार का, जिन्होंने बुधवार की शाम को घणसोली के आदिवासी पारधी पारदेवाडी में आदिवासी पारधी समाज के बच्चों को भोजनदान और केक बांटकर अपना जन्मदिन मनाया।

बता दें कि बुधवार को आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई व नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार का जन्मदिन था। पवार ने अपना जन्मदिन किसी भी होटल में न मनाते हुए आदिवासी पारधी समाज के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों आदिवासी बच्चों को भोजनदान कराकर उन्हें केक भी बांटा। संतोष पवार द्वारा अनोखे तरीके से मनाए गए जन्मदिन पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related