मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष, ट्रस्टी तथा संघ के कई पदों पर रहकर संस्था के लिए समर्पित भावना के साथ काम कर चुके अक्षैबर तिवारी का आज लालबाग स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई।


लालबाग, प्रभादेवी और दादर स्थित उत्तर भारतीय संघ की शाखाओं के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा।


महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, प्रहलाद पांडे समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।



ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें