श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार को तीन लोगों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश की। लुटेरों ने दुकान मालिक पर भी हमला किया।तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने घाटकोपर के अमृत नगर में एक ज्वेलरी शॉप पर धावा बोला। आरोपियों ने दुकान मालिक पर भी हमला कर घायल कर दिया और करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गये।


पुलिस ने 3 लुटेरों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 1 अभी भी फरार है।


